मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

गरियाबंद में एक-एक लाख के ईनामी तीन माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

06 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
SP gariyaband Nikhil rakhecha

SP gariyaband Nikhil rakhecha

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रिपोर्ट: मनमोहन नेताम 

गरियाबंद। प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान रंग ला रहा है। सरकार की नीतियां माओवादियों को आकर्षित कर रही हैं। इसी का नतीजा है कि गरियाबंद में एक-एक लाख के ईनामी तीन माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। 

 

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में नागेश कवासी, जैनी मडकम और मनीला कवासी शामिल हैं। इन्होंने हथियार सहित समर्पण किया है। तीनों डीजीएन डिवीजन और ओडिशा स्टेट कमेटी से जुड़े सक्रिय माओवादी थे। यह मेटाल मुठभेड़ सहित कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे।

 

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने बताया कि उन्होंने प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। साथ ही माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से उनके मन निराशा थी। गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने माओवादियों के आत्मसमर्पण की जानकारी साझा की। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें