बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

चिड़खडक के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

28 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Naxal opration...file photo

Naxal opration...file photo

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बस्तर आईजी सुंदर राजपूत के नेतृत्व में कांकेर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। चिड़खडक के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन नक्सली ढेर हुए हैं। 

नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार सुरक्षा बल के जवानों को सफलता मिल रही है। सुरक्षा बल के जवानों को सूचना मिली थी कि कई नक्सली कांकेर जिले के चिड़खडक के जंगलों में हैं। जवान उनकी तलाश में निकले हुए थे, नक्सलियों ने देखते ही सुरक्षा बल के जवानों पर फायर कर दिया। सुरक्षाबल के जवानों में नक्सलियों का मुंह तोड़ जवाब दिया। लगभग डेढ़ घंटे चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने एक महिला सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया।

 

सर्च अभियान के बाद मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों को सुरक्षा बल के जवान मुख्यालय कांकेर लाया जा रहा है। जहां मारे गए नक्सलियों की पहचान की जाएगी। मारे गए नक्सली किस खेड़ार के थे और सरकार ने कितना इनाम घोषित कर रखा था। 

 

रिपोर्ट: विजय पचौरी 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें