बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

जनजातीय समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है : रमेन डेका, राज्यपाल ने गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं

14 नव, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जनजातीय समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है : रमेन डेका, राज्यपाल ने गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं

जनजातीय समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है : रमेन डेका, राज्यपाल ने गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सभी जनजातीय समुदाय और प्रदेशवासियों को हार्दिक   शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है, इनकी संस्कृति और परंपराओं में प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिकता का अनुपम भाव समाहित है।

   

राज्यपाल ने जनजातीय समुदाय के पूर्वजों के अदम्य साहस, उनकी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र निर्माण में असाधारण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश में विविधता से भरी हुई जनजातीय संस्कृतियां हैं, जिनसे हमें जीवन के अनेक महत्वपूर्ण मूल्य सीखने को मिलते हैं।

        

राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन उन सभी महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों के बावजूद अपने समुदाय की अस्मिता और देश की स्वतंत्रता के लिए प्रेरणादायक योगदान दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

     

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि हम सब मिलकर अपने जनजातीय समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध रहें। यही हमारे पूर्वजों के प्रति सच्चा सम्मान होगा ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें