बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट हुआ भव्य स्वागत, सीएम और डिप्टी सीएम रहे मौजूद

04 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट विजय पचौरी

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज विशेष दौरे पर जगदलपुर पहुँचे, जहाँ माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। शाह बस्तर की ऐतिहासिक परंपरा बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होने आए हैं। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, महापौर संजय पांडेय एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों डीजीपी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., तथा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी अमित शाह का स्वागत किया। अमित शाह लालबाग स्थित मुरिया दरबार, प्रदर्शनी स्थल और बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके आगमन से पूरे बस्तर क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें