
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'एक्स' पर लिखा कि माता कौशल्या की पावन धरती, प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक अभिनंदन। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश की सुशासन सरकार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विकास की गति को और तीव्र करने के लिए संकल्पबद्ध है।
इन्होंने भी किया केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत
विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी अमरेश मिश्रा, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

