बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को रहेंगे बस्तर प्रवास पर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देखी तैयारी

01 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Vijay Sharma

Deputy CM Vijay Sharma

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री व बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 04 अक्टूबर को प्रस्तावित बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनप्रतिनिधियों में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर के विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे उपस्थित थे।

प्रशासनिक स्तर पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें