
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शनिवार को राजनांदगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ग्राम बरगा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने परकुलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के संबंध में विस्तार से बातचीत की। साथ ही स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्राम बरगा में किया पौधारोपण।
मुख्यमंत्री ने अपने निवास में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया
सुबह केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान दोनों के बीच पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी मौजूद रहे।
इन्होंने किया स्वागत
पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, कलेक्टर अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

