सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले, 13 एनएच के उन्नयन का किया आग्रह

28 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Arun sao and central minister Nitin Gadkari

Deputy CM Arun sao and central minister Nitin Gadkari

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उनसे प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित 13 एनएच के उन्नयन का आग्रह किया। साथ ही 8 सड़कों को नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी आग्रह किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बिलासपुर शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास निर्माण, रायपुर और बिलासपुर के बीच भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर (आरंग) से बिलासपुर (दर्री) तक 6-लेन मार्ग की मंजूरी और मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने का अनुरोध किया। 

 

उपमुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों से यातायात का काफी दबाव है। निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने शहर के बाहर से होकर उच्च न्यायालय बोदरी से सेंदरी तक करीब 32 किमी लंबा फोरलेन बाईपास स्वीकृत करने का अनुरोध किया। जो कि बिलासपुर शहर के प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और लॉजिस्टिक पार्क को रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। 

 

उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर के आरंग से बिलासपुर के दर्री तक लगभग 95 किमी 6-लेन मार्ग के निर्माण की मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। 

 

मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग को ग्रीन फील्ड सड़क के रूप में रायपुर तक विस्तारित करने का किया आग्रह

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कोल माइन्स एवं दक्षिणी हिस्से में आयरन माइन्स को देखते हुए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने, कोयला और लौह अयस्क के परिवहन, स्टील व सीमेंट उत्पाद को बाहर भेजने तथा प्रदेशवासियों के सुचारू आवागमन के लिए मुंबई-नागपुर समृद्धि मार्ग को ग्रीन फील्ड सड़क के रूप में रायपुर तक विस्तारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रायपुर-नागपुर-मुंबई एक्सेस कंट्रोल 8-लेन कनेक्टीविटी से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें