
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को वीर बाल दिवस पर अपना संदेश जारी किया। उन्होंने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद किया और उनकी शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 दिसंबर को हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन हमें उनके साहस और वीरता को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर देता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने कभी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया और अपनी संस्कृति, धर्म और देश के रक्षा के लिए जीवन का त्याग दिया। छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने देश के लिए शहादत की जो प्रेरणा सबके समक्ष रखी, वो आदर्श हमेशा प्रकाश स्तंभ की तरह हमें राह दिखाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

