सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

जगदलपुर के ग्राम पंचायतों में 9 जनवरी से लगेगी चौपाल, बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता पर रहेगा जोर

30 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Collectorate of jagdalpur

Collectorate of jagdalpur

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

जगदलपुर। सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने रोडमैप तैयार किया है। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह के निर्देश पर कलेक्टर हरिस एस ने जिले के सभी जनपद पंचायतों में चौपाल लगाने का आदेश जारी किया है। 

कलेक्टर ने निरीक्षण की तिथियां निर्धारित करते हुए एक विस्तृत आदेश जारी किया है। अभियान की शुरुआत लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत से होने जा रही है, जहां आगामी 9 जनवरी 2026 को प्रशासन का पहला पड़ाव होगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले को कवर किया जाएगा।

 

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अधिकारी सुबह 10 बजे गांवों में पहुंचकर स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल, राशन दुकान और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2 बजे पंचायत भवन में आयोजित चैपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।

 

कलेक्टर की ओर से जारी निरीक्षण शिविर का कैलेंडर

30 जनवरी को दरभा, 20 फरवरी को बकावण्ड, 6 मार्च को बास्तानार, 25 मार्च को जगदलपुर, 10 अप्रैल को बस्तर और अंत में 30 अप्रैल 2026 को तोकापाल जनपद पंचायत में निरीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस पूरी कवायद का उद्देश्य ग्राम स्तर पर चैपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना है। साथ ही मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और विकास कार्यों को सुनिश्चित करना है। 

 

बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे

जिला और जनपद अधिकारियों को आदेश का सूक्ष्मता से अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को जांच के दौरान किन बिंदुओं पर फोकस करना है, इसके लिए एक विस्तृत निरीक्षण प्रपत्र पृथक से साझा किया जाएगा। अभियान के दौरान अधिकारी मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार, जल जीवन मिशन, मनरेगा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे। दिन भर चले निरीक्षण और जनसंवाद के बाद उसी दिन शाम 4:30 बजे जनपद मुख्यालय में नोडल अधिकारी समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें पाई गई समस्याओं और ग्रामीणों से मिले फीडबैक पर चर्चा कर त्वरित निराकरण की रणनीति बनाई जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें