
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर जिले की तीन सड़क परियोजनाओं को प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है। कुल 14.28 करोड़ रुपए की लागत से 9.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुताबिक सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी वित्त विभाग की सहमति के बाद जारी की गई है। इन सड़कों के निर्माण के बाद संबंधित क्षेत्र के लोगों के लिए आवंगमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी है। स्वीकृत परियोजनाओं में बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा एवम कसलगिरी सीमा तक सड़क निर्माण (लंबाई 3.40 किमी) के लिए 4.43 करोड़ रुपए, कसलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.40 किमी के लिए 2.19 करोड़ रुपए,प्रतापपुर-भैयाथान मुख्य मार्ग ( राज्य मार्ग क्र.12) से झिलमिली होते हुए परसापारा तक मार्ग निर्माण (लंबाई 5.00 किमी) के लिए 7.66 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। मंत्री ने कहा है वर्तमान सरकार ग्रामीण संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। सूरजपुर की इन सड़कों से न केवल आवागमन बेहतर होगा, बल्कि यह सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगी।इन परियोजनाओं से सूरजपुर जिले के कई ग्रामों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा और यह कार्य क्षेत्रीय विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

