गुरुवार, 02 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

उत्तर बस्तर कांकेर की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र व भावपूर्ण पत्र भेजा

18 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Letter

Letter

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र के साथ भावनाओं से परिपूर्ण पत्र भी भेजा है। महिलाओं ने यह जताया कि सरहद पर डटे वीर जवान भी उनके भाई और रक्षक हैं।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग की ओर से दिशा समिति की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने खुद के हाथ से लिखे गए पत्रों और रक्षासूत्रों को सांसद भोजराज नाग को सौंपा। उनसे आग्रह किया कि उनकी भावनाएं सीमा पर तैनात जवानों तक जरूर पहुंचवाएं।

 

सांसद भोजराज नाग ने महिलाओं के इस स्नेह और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, हम देश के भीतर तब ही सुरक्षित रह सकते हैं, जब सीमा पर हमारे सैनिक रात-दिन डटे रहते हैं। इन रक्षासूत्रों में नारी शक्ति की दुआएं और कृतज्ञता छिपी है, जो हमारे सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा करेगी। उन्होंने वादा किया कि हर पत्र और हर रक्षासूत्र वीर सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।

 

कलेक्टर ने की यह अपील 

जिला कलेक्टर कांकेर ने सभी महिलाओं से भावुक अपील की है कि इस रक्षाबंधन पर वे अपने स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र देश के सैनिक भाइयों के लिए भी भेजें। उन्होंने कहा, जो सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में लगे हैं, उनके लिए हर नागरिक के दिल में आदर और स्नेह होना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें