रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को कटनी में, छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित अभ्यर्थी होंगी शामिल

31 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
File photo

File photo

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) की ओर से महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी में होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।

महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना की ओर से 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और अन्य चयन प्रक्रियाओं में शामिल किया जाएगा।

 

भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता और दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। चिकित्सकीय रूप से पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए

भर्ती रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही प्रवेश पत्र उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं। अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर प्रवेशपत्र, सभी मूल शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेज व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें