
रायपुर। जनदर्शन में पहुंचीं दो महिलाओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले जनदर्शन में आई हैं, इसलिए पहले राखी बांधेंगी। रिशी अग्रवाल बिलासपुर से और सिद्धका गोस्वामी बेमेतरा से मुख्यमंत्री के लिए राखी लेकर पहुंचीं थीं।
रिशी ने बताया कि उनके पिता डॉ. जेपी वर्मा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेसर के पद पर थे। उनका निधन हो गया। अब उन्हें अनुकंपा नियुक्ति उनकी शिक्षा के मुताबिक मिले तो अच्छा लगेगा और उन्होंने तृतीय श्रेणी के पद के लिए आग्रह किया। सिद्धिका गोस्वामी ने बताया कि वह परपोडी बेमेतरा से हैं। उनके पिता गोडमर्रा विद्यालय में टीचर थे उनका निधन हो गया और अब अनुकंपा नियुक्ति के लिए उन्होंने आवेदन दिया है।
मुख्यमंत्री ने दोनों महिलाओं से कहा कि वह राखी के पहले उनके लिए राखी लेकर आईं और उनके हाथों में राखी बांधी। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह उन पर है। रक्षाबंधन का तोहफा वह दोनों को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्दी देंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

