सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

योग अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, राजभवन में किया योग

21 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
योग अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, राजभवन में किया योग

योग अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, राजभवन में किया योग

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में योग किया। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है। योग के माध्यम से देश-विदेश के योगी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

 

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि योग हमारी जीवनशैली में बदलाव लाकर और प्राकृतिक बदलावों के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है। योग न केवल हमें स्वस्थ रहता है बल्कि हमारे आचरण, विचार और व्यवहार में भी बदलाव आता है। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश की योग विद्या को आज वैश्विक मान्यता मिली है।

   

कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने योग आयोग के प्रशिक्षकों को राजकीय गमछा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


योगाभ्यास में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक अशोक साहू, आनंद साहू, भोजराज साहू के नेतृत्व में उनकी टीम ने राजभवन में योगाभ्यास कराया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें