गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
International

बीजिंग के 'बार' में मिले 166 कोरोना मामले, प्रशासन ने उठाएं कड़े कदम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजिंग के 'बार' में मिले 166 कोरोना मामले, प्रशासन ने उठाएं कड़े कदम

बीजिंग के 'बार' में मिले 166 कोरोना मामले, प्रशासन ने उठाएं कड़े कदम

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। चीन की राजधानी बीजिंग में  एक बार फिर कोरोना के मामले बढने लगे है। यहां पर एक बार में 166 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है।  वहीं 'बार' में फूटे कोरोना बम से निपटने के लिए संक्रमितों के संपर्क में आए 6,158 लोगों को क्वारंटीन कर दिया। वहीं चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की ओर से जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में यहां  कुल 275कोरोना के नए मामले सामने आए। इनमें से 134 लोग बिना लक्षण वाले थे तो 141 लोग लक्षण वाले मरीज थे। इसके साथ ही एक दिन पहले कोरोना के 210 मामले दर्ज किए गए थे। 

बतादें कि, बीजिंग के चाओयांग जिले के सैनलीतूं इलाके के हेवन सुपरमार्केट बार से  फैले कोरोना वायरस को काबू करने के लिए शहर के प्रशासन ने कड़े कदम उठाए है। प्रशासन ने आदेश निकाला है कि,  पूरे जिले की आबादी की तीन बार कोरोना जांच की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,  166 लोगों  में से 145 लोग बार में गए थे, तो बाकी के लोग उनके संपर्क में आए। 

इसके साथ ही शहर प्रशासन के प्रवक्ता शू हाजियन ने जानकारी देते हुए बताया कि,  अप्रैल के आखिर में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद  बीजिंग में धीरे-धीरे नियमों में ढील दी जा रही थी। पर यहां जीरो कोविड नीति अभी भी जारी है, इसके तहत 'बार' से फैले कोरोना के संक्रमण की रोकने के  लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें