N
डेस्क रिपोर्टर
कुआलालम्पुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मलेशिया में रविवार यानी 3 जुलाई को 2,536 नए मामले सामने आए। जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण की संख्या 4,573,891 के पार जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए रिकॉर्ड के अनुसार स्थानीय संक्रमण केवल 2,533 दर्ज हुआ है, वहीं 3 संक्रमित विदेश से आए हैं। इससे साथ ही देश में 5 नई मौतों के साथ यहां कुल मरने वालों की संख्या 35,776 तक जा चुकी है।
मंत्रालय के रिपोर्ट की माने तो, 3,123 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोविड से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,508,322 तक जा पहुंची है।
बतादें कि देश में फिलहाल 29,793 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 45 मरीजको गहन देखभाल में रखा है। वहीं इनमें से 26 लोगों को सांस लेने में मदद की जरुरत पढ़ रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

