हांगकांग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। लंबे समय से लोगों को खाना खिलाने और मनोरंज करवाने वाला हांगकांग का आइकन जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां दक्षिण चीन सागर में डूब गया। यह एक तैरता रेस्टोरेंट था। जो कभी हांगकांग का प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण रहा करता था। जो अब शहर से दूर जाने के बाद डूब गया।

कई सालों से पर्यटकों के लिए हांगकांग का प्रतिष्ठित जंबो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एक आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। इस रेस्टोरेंट को सन 1976 में खोला गया था। इसके साथ ही इसे कैंटोनीज़ भोजन में अव्वल दर्जे पर रखा जाता था।

बतादें कि यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कई सालों से हांगकांग का एक ऐतिहासिक और विशिष्ट संस्थान था।

इसने क्वीन एलिजाबेथ और हॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार टॉम क्रूज़ जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों की मेजबानी की थी।
कोरोना माहामारी के समय इस रेस्टोरेंट को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया था। तभी से से ये नहीं खुला था। वही, इस पुराने रेस्टोरेंट को पुनर्जीवित करने के लिए कई सालों के प्रयास किए गए, पर इसके मालिकों को इस रेस्टोरेंट को फिर के खोलने के लिए कोई निवेशक नहीं मिला। जिसके बाद इसे हांगकांग के एबरडीन हार्बर से हटा दिया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

