गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
International

कोरोना के बाद उत्तर कोरिया में एक और महामारी की दस्तक, 73 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के बाद उत्तर कोरिया में एक और महामारी की दस्तक, 73 लोगों की हुई मौत

कोरोना के बाद उत्तर कोरिया में एक और महामारी की दस्तक, 73 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
प्योंगयांग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। जहां दुनिया के कई देश कोरोना का कहर झेल रहे है, इसी के बीच पिछले लगभग दो महीने से उत्तर कोरिया में कोरना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हाल ही में आई खबर के अनुसार, उत्तर कोरिया को एक और बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। यहां के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर ये बीमारी फैल चुकी हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर दवाब बढ़ते जा रहा है।  

वहां के सरकारी मीडिया केसीएनए की माने तो बुधवार यानी 15 जून को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पश्चिमी बंदरगाह के शहर हेजू में संक्रमित मरीजों कि मदद करने के लिए दवाएं भेजीं है। इस बीमारी से काफी लोग प्रभावित हैं, फिलहाल संख्या की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, ये बीमारी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से जुड़ी है। इसका मतलब यह कि यह पाचन संबधी बीमारियां है।

केसीएनए ने अनुसार,  महामारी को जल्द से जल्द रोकने के लिए किम जोंग उन ने आवश्यकता पर बल दिया है। मामलों को रोकने के लिए उन्होंने संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन करने का भी आदेश दिया है। वहीं उत्तर कोरिया में पिछले महीने ही कोरोना के कारण इमरजेंसी की घोषणा की थी। बतादें कि यहां पहले ही  कोरोना से लड़ने के लिए दवा और वैक्सीन की भारी किल्लत है। 

बतादें कि, गुरुवार यानी 16 जून को उत्तर कोरिया में बुखार के लक्षणों वाले 26,010 ओर लोगों की सूचना सामने आई। वहीं अप्रैल के अंत से देश भर में बुखार के मारिजों की कुल संख्या 4.56 मिलियन समाने आई है।  वहीं इसके कारण अब तक 73 लोगों की जान जा चुकी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें