N
डेस्क रिपोर्टर
कैनबरा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारी बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा राज्य एक बार फिर से बाढ़ कहर झेल रहा है। न्यू साउथ वेल्स की राजधानी सिडनी और इसके आसपास के हिस्सों में चार दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके बाद लबालब भर गए और हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
बतादें किz ऑस्ट्रेलिया में सिडनी और इसके आसपास रहने वाले 32,000 से ज्यादा लोगों पर घर छोड़ने का संकट मंडरा रहा है। उन्हें हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भीषण बाढ़ के डर से अपना घर छोड़ने के लिए तैयार रहने के लिए बोला गया है।

वहीं, पिछले शुक्रवार से जारी मूसलाधार बारिश कि वजह से बांध भर चुके है। भारी बारिश के कारण नदियों के तटबंध टूट जाने कि वजह से शहर के 50 लाख लोगों को डेढ़ साल में यह चौथी बार बाढ़ की आपात स्थिति से परेशान है।

इसी के बीच आपातकालीन प्रबंधन मंत्री मुरे वॉट ने बताया कि, हमारे पास आई नई जानकारी के अनुसार, इस बार बाढ़ की विभीषिका इन क्षेत्रों में 18 महीने पहले आई बाढ़ की तुलना में ज्यादा भयंकर होने की संभावना है।
.jpeg)
इसी के साथ न्यू साउथ वेल्स राज्य के प्रधानमंत्री डोमिनिक पेरोटेट ने बताया कि, निकासी के इस आदेश से करीब 32,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

