N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। ब्रिटेन में अभी सियासी संकट गहरा रहा है। यहां पर एक के बाद एक मंत्री इस्तीफा देते जा रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर भी पद छोड़ने का दबाब बढ़ते जा रहा है। यूके मीडिया की माने तो, जल्द ही बोरिस जॉनसन भी अब इस्तीफा दे सकते हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि मंत्रियों के इस्तिफा देने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। पर उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी है। उन्होंने तब तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने की इच्छा जताई है, जब तक कोई नया पीएम नियुक्त नहीं हो जाता।
रिपोर्ट की माने तो, नए वित्त मंत्री नदीम जहावी ने अपनी नियुक्ति के 24 घंटे में ही जॉनसन को उनके पद छोड़ने की नसीहत दी है। वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद से जॉनसन ने नदीम जहावी को यह पद सौंपा था। इसके साथ ही कैबिनेट के ताकतवर मंत्री माइकल गोव ने भी जॉनसन को पद छोड़ने की सलाह दी। वहीं बोरिस ने उन्हें ही पद से हटा डाला।
बतादें कि, अब तक 50 से अधिक मंत्रियों और सांसदों ने इस्तीफा दे चुके है। वहीं अब सरकार के खिलाफ अविश्वास इस कदर बढ़ते जा रहा है कि 36 घंटे पहले ही मंत्री बनाए गए मिशेल डोनेलन ने भी इस्तीफा दे डाला है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

