शुक्रवार, 26 जून 2026
Logo
International

चीन में मचाई चाबा तूफान ने तबाही, 12 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चीन में मचाई चाबा तूफान ने तबाही, 12 लोगों की हुई मौत

चीन में मचाई चाबा तूफान ने तबाही, 12 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। चीन चाबा तूफान ने आफत मचा रखी है। इसकी चपेट में आने से चीन के ग्वांगडोंग प्रोविंस के किनारे रविवार यानी 4 जुलाई को क्रेन डूब गया। जिससे 27 लोगों के  लापता होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद प्रांतीय समुद्री खोज और बचाव केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, सोमवार यानी 5 जुलाई को लगभग 12 लोगों के शव बरामद किए गए । वहीं रविवार को हुए हादसे के बाद से 38 विमान लोगो की तलाश करने में जुटे हैं।

बतादें कि, यांगजियांग शहर के पास चाबा तूफान से बचाव करते वक्त इसकी लंगर की चेन टूटने और मॉनिटरिंग सिस्टम से क्रेन को खतरे में देखा गया था। इस बात की जानकारी प्रांतीय समुद्री खोज और बचाव केंद्र ने दी।

केंद्र ने सोमवार यानी 5 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया कि, जहां पर  क्रेन डूबा वहां लगभग 50 समुद्री मील साउथ वेस्ट में 12 लोगों के शव मिले। जिसके बाद से उससे जुड़े विभाग शवों की पहचान करने में जुटे है। बचे हुए लापता लोगों की अभी भी तलाश जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें