शुक्रवार, 26 जून 2026
Logo
International

China Corona: शंघाई में थमी कोरोना की रफ्तार, सरकार ने कोविड नियमों में दी ढील

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
China Corona: शंघाई में थमी कोरोना की रफ्तार, सरकार ने कोविड नियमों में दी ढील

China Corona: शंघाई में थमी कोरोना की रफ्तार, सरकार ने कोविड नियमों में दी ढील

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। चीन से शुरुआत हुई कोरोना माहामारी पूरी दुनिया में अपना रूप दिखा रही है। इसी के बीच चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए दो महीने से  लॉकडाउन लगा हुआ था पर अब कोरोना का स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है जिसके बाद होटल और रेस्तरां में खानपान की इजाजत दी जा रही है इसके साथ ही डिजनी रिजॉर्ट थीम पार्क को भी फिर से खोला जा रहा है।

बतादें कि, चीन के अधिकारियों ने कोरोना के प्रसार और वायरस की वजह से होने वाली मौतों को काबू में करने के लिए अपनी ‘कोई कोविड नहीं’ की कठोर नीति की सराहना की है। वहीं इस नीति की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था को एक भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इसके साथ ही चीन की विनिर्माण एवं नौवहन क्षमता पर निर्भर अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला पर काफी  बुरा असर पड़ा है।

वहीं, कोरोना के बढते हुए मामलों के चक्कर में चीन ने बार-बार इस नीति का बचाव किया है वहीं अब ऐसे संकेत हैं कि वह कम से कम 2023 के वसंत ऋतु तक जारी रहने वाला हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें