शुक्रवार, 26 जून 2026
Logo
International

दुनिया में फिर बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, कई देशों में कोरोना के मामलों की बड़ी रफ्तार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दुनिया में फिर बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, कई देशों में कोरोना के मामलों की बड़ी रफ्तार

दुनिया में फिर बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, कई देशों में कोरोना के मामलों की बड़ी रफ्तार

N
डेस्क रिपोर्टर

जिनेवा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी के चकते विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के मुताबिक, कोरोना से होने वाली मौतों में पांच हफ्ते से गिरावट देखने मिलने के बाद, इसमें पिछले हफ्ते विश्व स्तर पर 4% की वृद्धि दर्ज हुई है। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट की मानें तो महामारी के अपने साप्ताहिक मूल्यांकन में, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बीते सप्ताह 8,700 लोगों की कोरोना से मौतें हुईं। जिसमें से अमेरिका में 21% की और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 17% की वृद्धि देखने को मिली हैं।


 वहीं डब्ल्यूएचओ ने बताया कि, कोरोनो के मामलों में अभी गिरावट देखी जा रही है। बीते हफ्ते करीब 3.2 मिलियन नए मामले दर्ज किए गए थे, यह जनवरी में कोरोना संक्रमण के अपने चरम पर जाने के बाद से लगातर कम होते हुए नजर आ रहे है। 


बतादें कि, कुछ क्षेत्रों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दक्षिण पूर्व और मध्य पूर्व एशिया में कोरोना के नए मामलों में क्रमशः 58% एंव 33% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने बताया था, कि, कई ऐसे देश है जिन्होंने निगरानी और परीक्षण कम कर दिया, हमें मालूम है कि कोरोना के मामलों की यह संख्या कम बताई गई है। इसके साथ ही उन्होंने बोला कि, कोरोना से होने वाली मौतों का कोई स्वीकार्य स्तर नहीं था, यह जानने के बाद की अब वैश्विक समुदाय के पास कोरोना वायरस को रोकने के लिए वैक्सीन, दवाइयां है।  






पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें