N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बाद लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सक्रिय हो गए है। यही कारण हैं की अब अधिक मात्रा में लोग सुबह जल्दी उठकर कसरत करते हैं और साथ ही अपने खाने-पीना का काफी ध्यान रखते है। ऐसे में दिवाली के मौके पर दूध और मावा वाली मिठाई तो मिल ही रही है और साथ ही इस बार इम्यूनिटी बुस्ट करने वाली मिठाईयां भी मिल रही हैं।
राजधानी भोपाल में मिठाई बनाने वालों की माने तो इन इम्यूनिटी बूस्टर वाली मिठाइयों में ड्रायफ्रूट के साथ-साथ कई ऐसी आयुर्वेदिक औषधियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे आपकी सेहत पर कोई असर ना पड़े।
इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें पसंद कर रहे लोग
कोरोना महामारी के बाद लोग अब अपनी सेहत को लेकर काफी संवेदनशील हो गए हैं। यही कारण है कि अब लोग अपने खाने-पीने की चीजों में ऐसी चीज पसंद करते है जो उनके शरीर में रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ाने में मददगार हो।
स्वाद के साथ अब सेहत का ध्यान भी
बाजार में इस बार इम्यूनिटी बूस्टर वाली मिठाइयों की काफी मांग हो रही है। इन मिठाइयों में तुलसी, अदरख, सोंठ, अजवाइन, काली मिर्च, इलायची, कलौंजी, गिलोय, हल्दी, और अश्वगंधा आदि शामिल है। इन सब के साथ-साथ ड्रायफ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, फिर चाहे वो छेना हो या काजू कतली। तमाम मिठाइयों में कई सारी अलग-अलग सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

