शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
भारी बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान में लगाया 'शिक्षा आपातकाल'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारी बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान में लगाया 'शिक्षा आपातकाल'

भारी बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान में लगाया 'शिक्षा आपातकाल'

N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने देश को बड़े पैमाने पर तहस-नहस कर दिया है। देश के करीब 110 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है, जिसकी वजह से बच्चों की स्कूली शिक्षा भी रुक दी गई है। इस आपदा के बीच सिंध के शिक्षा और संस्कृति मंत्री सैयद सरदार अली शाह ने राज्य में शिक्षा आपातकाल की घोषणा कर दी है।  उन्होंने बोला कि, प्रांत में 20 लाख से ज्यादा बच्चे ड्रॉपआउट कर सकते हैं।

पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार,  शिक्षा मंत्री सैयद सरदार अली शाह ने बताया कि, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर हुए विनाश में स्कूल भी पूरी तरह से नष्ट हो चुके है। जिसके कारण 20 लाख से ज्यादा बच्चे स्कूल छोड़ सकते हैं। 

उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल कोष और विभिन्न कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में सरदार ने बताया कि,  बाढ़ से हुए नुकसान से निपटने के लिए अब  प्रांत में शिक्षा आपातकाल लागू किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें