N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच एक और आए नए वायरस 'मंकीपॉक्स' ने चिंता और बढ़ा दी है। वहीं ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में मंकीपॉक्स के 104 अन्य नए मामले समाने आए है। इसके साथ ही अब इसके मामले अफ्रीका से बाहर भी दर्ज किए जा रहे है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार यानी 13 जून को बताया था कि, अब तक देशभर में मंकीपॉक्स के 470 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर समलैंगिक या ‘बाइसेक्सुअल’ पुरुषों में मंकीपॉक्स पाए गए हैं।
इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए बताया कि, वायरस की चपेट में कोई भी व्यक्त आ सकता है, अगर वह मंकीपॉक्स से संक्रमित किसी व्यक्ति के शारीरिक संपर्क में आता है तो। ब्रिटेन के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 99 प्रतिशत इसके मामले पुरुषों में देखे गए है। अधिकांश मामले लंदन से समाने आए रहे है।
बतादें कि, WHO ने बताया था कि, 28 देशों से अब तक मंकीपॉक्स के 1,285 मामले सामने आ चुके है, यह मामले इसी जगह से आए है जहां मंकीपॉक्स को स्थानिक नहीं माना जाता था। वहीं अफ्रीका के बाहर से किसी की मौत की सूचना अब तक समाने नहीं आई है। ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा जहां से इसके मामले समाने आ रहे है वो स्पेन, जर्मनी और कनाडा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

