N
डेस्क रिपोर्टर
वाशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान इस समय भीषण बारिश से आई बाढ़ से जूझ रहा हैं। इसी बीच व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान में आई बाढ़ से लोगों की मौत और तबाही पर दुख जताते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। पाकिस्तान में बारिश की वजह से आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी हैं। इस आपदा में 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई वहीं 3.3 करोड़ लोग विस्थापित हो गए हैं।
बतादें कि, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन जीन-पियरे ने बुधवार यानी 31 अगस्त को कहा, "पाकिस्तान मे आई भीषण बाढ़ के कारण जनजीवन को भारी नुकसान और विनाश का सामना करना पड़ा। इस बाढ़ में प्रभावित हुए सभी व्यक्तियों और परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अमेरिका पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।"’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘कल, यूएसएआईडी ने एलान किया की वह पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की सहायता करने के लिए मानवीय सहायता में अतिरिक्त तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।" इसके साथ ही पियरे ने कहा कि यूएसएआईडी के एक आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ भी पाकिस्तान में आई बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने के लिए इस्लामाबाद में मौजूद है। उन्होंने कहा कि, ‘‘अमेरिका, पाकिस्तान कब एक मजबूत समर्थक रहा है और आगे भी ऐसे ही रहेगा।
बतादें कि, पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से अब तक 1100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इनमें 350 बच्चे शामिल हैं। लगभग 1600 लोग बाढ़ में विभिन्न कारणों से घायल हैं। तो 2.87 लाख घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। वहीं 6.62 लाख घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

