शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
ओमिक्रॉन से हुई अमेरिका में पहली मौत, WHO ने क्रिसमस और नए साल के जश्न को सेलिब्रेट न करने की दी सलाह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ओमिक्रॉन से हुई अमेरिका में पहली मौत, WHO ने क्रिसमस और नए साल के जश्न को सेलिब्रेट न करने की दी सलाह

ओमिक्रॉन से हुई अमेरिका में पहली मौत, WHO ने क्रिसमस और नए साल के जश्न को सेलिब्रेट न करने की दी सलाह

N
डेस्क रिपोर्टर
अमेरिका में कोरोना वायरस का तो खतरा बढ़ा ही है इसके साथ ही कोरोना के नए वेरियेंट ओमिक्रॉन का डर लोगों को खाए जा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस के नए वेरियंट ओमिक्रॉन से पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, ओमिक्रॉन से हुई इस व्यक्ति को मौत ने सबको और डरा दिया है। इसके साथ भी उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। मृतक की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच बताई गई है। 
 
 
 

अमेरिका में कोरोना के नए वेरियेंट ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, बीते हफ्तों में कोरोना  के केस में 73.2% मामले ओमिक्रॉन के सामने आए हैं। इसके साथ ही  नॉर्थवेस्ट, दक्षिण और मिडवेस्ट के कई इलाकों में इसका आंकड़ा 90% के ऊपर पहुंच चुका है।

 
World Health Organization (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने लोगों से कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना तेज़ी के साथ खत्म करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से  क्रिसमस और नए साल के जश्न  में शामिल होने और उसे सेलिब्रेट न करने की सलाह दी। टेड्रोस ने बोला कि, बाद में शोक मनाने से तो अच्छा होगा कि अभी आप जश्न न मनाए।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें