शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
कैलिफोर्निया में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर लोगों की बढ़ी मुसीबत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कैलिफोर्निया में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर लोगों की बढ़ी मुसीबत

कैलिफोर्निया में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर लोगों की बढ़ी मुसीबत

N
डेस्क रिपोर्टर
कैलिफोर्निया, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया के लोग भीषण गर्मी  कहर झेल रहे हैं। यहां पर लोगों को रिकॉर्ड तोड़ हीटवेब का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं मौसम की वर्तमान स्थिति अमेरिका में जलवायु परिवर्तन होने का संकेत दे रही हैं।  भीषण गर्मी की वजह से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। वहीं इस भयानक गर्मी के बाद ऑपरेटर्स की पॉवर कटने की चेतावनी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है।  

बतादें कि, ग्रिड ऑपरेटर ने संभावित बिजली संकट की चेतावनी दी गई हैं। इसके साथ ही पीक आवर्स के दौरान लोगों से इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने से भी मना किया हैं। 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की शाम 4 से 9 बजे के बीच अधिकारियों ने लोगों से स्थानीय समय के मुताबिक बिजली बचाने के लिए बोला जा रहा है।  तापमान उस समय 100 डिग्री फॉरेन्हाइट यानी 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला जाता है।  साल 2020 की गर्मियों के बाद से कैलिफोर्निया के ग्रिड के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें