शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
ब्रिटेन में एक आईटी मैनेजर ने एक ही पौधे पर उगाए 1200 से ज्यादा टमाटर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ब्रिटेन में एक आईटी मैनेजर ने एक ही पौधे पर उगाए 1200 से ज्यादा टमाटर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

ब्रिटेन में एक आईटी मैनेजर ने एक ही पौधे पर उगाए 1200 से ज्यादा टमाटर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कुछ लोग किस्मत के इतने धनी होते हैं कि प्रकृति भी उन्हें छप्पर फाड़ कर या यूं कहें कि जमीन चीर कर देती है। कुछ ऐसा ही ब्रिटेन के रहने वाले डगलस स्मिथ के साथ हुआ  इस शख्स ने एक पौधे पर 1269 टमाटर उगा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 


पिछले साल उन्होंने एक ही पौधे पर 839 टमाटर उगा का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार डगलस ने अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में 9 मार्च को इससे ऑफिस अली अनाउंस किया गया। वैसे तो टमाटर का पौधा पिछले साल 27 सितंबर को पूरी तरह से बड़ा हो गया था, लेकिन रिकॉर्ड के सत्यापन के प्रोसेस में कई हफ्ते लग गए। डगलस स्मिथ ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए इस उपलब्धि को लोगों के साथ साझा किया। 

डग्लस पेशे से आईटी मैनेजर हैं। हालांकि उनकी इस सफलता को सिर्फ भाग्य का खेल नहीं माना जा सकता वो टमाटर के पौधे पर नई कृषि तकनीक का लगातार प्रयोग करते रहते हैं। वह विभिन्न देशों के कृषि शोधकर्ताओं और कृषि वैज्ञानिकों के अलावा कृषि प्रयोगशाला के संपर्क में भी रहते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि वे टमाटर के पौधे पर नए नए प्रयोग करने में कामयाब होते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें