न्यूयॉर्क, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। WHO ने भी हाल ही में कहां था की कोरोना का यह नया वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' अपनी चपेट में तेजी से लेता है। इसके साथ ही रूस के एक वैज्ञानिक ने बताया था की वैक्सीन इस नए वेरिएंट पर बहुत ज्यादा आपका साथ नही देगी। कोरोना के नए वेरिएंट के कारण एपल की कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमे उसने अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहां है। फिलहाल एपल ऑफिस नहीं खोले जाएंगे और कब ऑफिस खुलेंगे इस बात की अभी कोई जानकारी नही दी है।
इसे भी पढ़े : ब्रिटेन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना के मामले दर्ज हुए
एपल की कंपनी ने इससे पहले बताया था कि, 1 फरवरी 2022 से सभी कर्मचारी ऑफिस आ सकेंगे। पर ये अब दूसरा मौका है जब एपल ने ऑफिस खोलने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अभी ये नहीं बताया है कि कब से ऑफिस को दोबारा खोला जाएगा। एपल के जो कर्मचारी घर से काम कर रहे है उन्हे कंपनी ने एक हज़ार डॉलर मतलब लगभग 75 हज़ार बोनस देने का ऐलान भी किया है।
इसे भी पढ़े : स्वराज समारोह में हुई मालवी एवं बुन्देली स्वराज गीतों की प्रस्तुति
एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के खतरे से कंपनी ने इसी हफ्ते से अपने तीन स्टोर को भी बंद करने का फैसला किया था। इसके साथ ही कंपनी लोगों से अपील कर रही है कि वो बिना मास्क पहने उनके स्टोर में एंट्री न करे। जो लोग मास्क लगाएं वही लोग यहां आए। फिलहाल कंपनी के न खोलने की जानकारी CEO टिम कुक ने एक ई मेल करके दी। उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को ये मेल किया और इसके साथ ही कोरोना की वैक्सीन लगवाने और बूस्टर डोज़ लेने की अपील की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

