N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद धीरे धीरे सब पहले ही तरह नॉर्मल हो रहा है। इसी बिच ऐपल ने अपने कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू किया है। ऐपल ने अपने कैलिफोर्निया मुख्यालय के पास सांता क्लारा काउंटी में काम करने वाले सभी एंप्लॉयज को फिर से ऑफिस बुलाया गया हैं। बताया जा रहा है कि, उन्हें हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। ब्लूमबर्ग और द वर्ज की रिपोर्ट्स की माने तो, Apple के कर्मचारियों को मंगलवार और गुरुवार को ऑफिस आने के लिए कहा जाएगा। वहीं इंडिविजुअल टीमें इन-पर्सन काम करने के लिए एक अतिरिक्त तीसरे दिन को चूस करेंगी। यानी ये वे टीमें ही तय करेंगी कि उन्हें किस दिन ऑफिस आना हैं।
बतादें कि, यह कदम इस बात का संकेत दे रहें है कि ऐपल अपने एंप्लॉयज से इन-पर्सन काम कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है। ऐपल अक्सर इन-पर्सन मीटिंग्स और डेमो का कल्चर को फ़ॉलो करने के लिए जोर देता रहता है। वहीं इस कल्चर से अच्छे हार्डवेयर बनाने के साथ बेचे जा सकते है। इसी कारण कर्मचारियों को शारीरिक रूप से ऑफिस में उपस्थित होना जरूरी समझा जाता है।
वहीं Apple के कर्मचारी गर्मियों से ही हफ्ते के 2 दिन अपने ऑफिस में जाकर काम करते है। इसको लेकर Apple ने एक नईयोजना बनाई थी, जिसमें कर्मचारी इस साल की शुरुआत में ही हफ्ते में तीन दिन ऑफिस में जा कर काम करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

