शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
एप्पल ने दिया यूक्रेन का साथ! रूस में प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाकर App Store से हटाए कई ऐप्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एप्पल ने दिया यूक्रेन का साथ! रूस में प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाकर App Store से हटाए कई ऐप्स

एप्पल ने दिया यूक्रेन का साथ! रूस में प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाकर App Store से हटाए कई ऐप्स

N
डेस्क रिपोर्टर
न्यूयॉर्क, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से दुनिया के कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने रूस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगा रखें हैं। अब इसी बीच आईफोन कंपनी Apple ने भी रूस के खिलाफ एक एक्शन लिया है। मंगलवार को एप्पल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए रूस में सभी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। Apple ने अपने ऐप स्टोर (App Store) से रूस के न्यूज ऐप्स RT और स्पूतनिक (Sputnik) को हटा दिया है। इससे पहले भी कंपनी ने रूस में Apple Pay की सर्विस पर रोक लगा दी थी। 

 
कंपनी की ओर से जारी हुए बयान के अनुसार, रूस में सभी सेल चैनल्स में एक्सपोर्ट पर एप्पल ने रोक लगा  दी है। कंपनी का मानना है कि वे अभी स्थिति पर नजर बनाए बैठे है और प्रभावित देशों की सरकार से लगातार बातचीत कर रहे है। 

यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अमेरिका के साथ साथ कई पश्चिम देशों की सरकारों और बड़ी कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की है। इसके साथ ही रूस को कई मोर्चे पर अलग करने की कोशिशें हो रही है। कई देशों और संगठनों ने खेल, बैंकिंग से लेकर वोडका तक पर बैन लगा दिया है। 

 

एप्पल ने कहा, ‘हम यूक्रेन पर रूस के हमले से बेहद  चिंतित हैं, साथ ही हम उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जो इस हिंसा का सामना कर रहे हैं। हमने इस हमले के जवाब में कई कदम उठाए हैं। हमने बीते हफ्ते रूस में सभी सेल चैनल्स के एक्सपोर्ट को रोक लगा दी थी।  साथ ही Apple Pay और दूसरी अन्य सर्विसेस को भी सीमित कर दिया गया है।'

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें