काठमांडू, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पानी पुरी, गोल गप्पे, फुल्की और तरह तरह नामों से बोलने वाला पानी बताशा अब नेपाल की राजधानी काठमांडू घाटी के ललितपुर महानगर शहर में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। गोल गप्पे पर प्रतिबंध लगाने के पीछे की वजह, घाटी में 12 लोगों के संक्रमित पाए जाने के साथ ही हैजे के मामले तेज़ी से बढ़ गए हैं।
ललितपुर मेट्रोपोलिटन सिटी ने शनिवार यानी 25 जून को महानगर में पानी पूरी की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने का एलान कर दिया। उसने दावा करते हुए बताया कि, पानी पूरी में इस्तमाल होने वाले पानी में हैजे का बैक्टीरिया पाया गया है। जिसके कारण गोल गप्पे पर रोक लगा दी गई।
म्युनिसिपल पुलिस प्रमुख सीताराम हाचेथु ने जानकारी देते हुए बताया कि, महानगर ने भीड़भाड़ वाले हिस्सों और कॉरिडोर वाले इलाके में पानी पूरी की बिक्री को रोकने के लिए आंतरिक तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि, घाटी में हैजे के फैलने का खतरा बढ़ते जा रहा है। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय की माने तो, काठमांडू घाटी में सात और लोगों के हैजे से संक्रमित होने के साथ अब घाटी में इसके मरीजों की कुल संख्या 12 हो गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

