शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
बडी खबर- रूस ने किया यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर हमला, 70 से अधिक सैनिक हुए शाहिद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बडी खबर- रूस ने किया यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर हमला, 70 से अधिक सैनिक हुए शाहिद

बडी खबर- रूस ने किया यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर हमला, 70 से अधिक सैनिक हुए शाहिद

N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच जंग लगातार बड़ती जा रही है। मंगलवार यानी आज रूस की सेना के हमले में यूक्रेन के लगभग 70 से अधिक  सैनिक मारे गए है। Okhtyrka में स्थित मिलिट्री बेस को रूसी सैनिकों ने अर्टलरी (तोप) से निशाना बनाया। यह शहर खारकीव और कीव के बीच पड़ता है।

 
स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सेना तेजी के साथ कीव की ओर बढ़ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा पाने  के लिए रूस ने अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा है। बतादें कि रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रूसी हमले के बाद से अब तक का यह यूक्रेन की तरफ भेजा गया सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है। इससे पहले के रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक था।

 
दरअसल, अमेरिका कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया था कि,  कीव के उत्तर में 40 मील मतलब 64 किमी लंबा रूसी सैन्य काफिला मौजूद है।  इससे पहले काफिले की लंबाई लगभग 17 मील यानी 27 किमी आंकी गई थी। यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई अभी जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें