शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
ब्रेस्ट सर्जरी ने ले ली टीनएजर लड़की की जान, प्लास्टिक सर्जन को पुलिस ने भेजा गिरफ्तारी वारंट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ब्रेस्ट सर्जरी ने ले ली टीनएजर लड़की की जान, प्लास्टिक सर्जन को पुलिस ने भेजा गिरफ्तारी वारंट

ब्रेस्ट सर्जरी ने ले ली टीनएजर लड़की की जान, प्लास्टिक सर्जन को पुलिस ने भेजा गिरफ्तारी वारंट

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कोलोराडो, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। ब्रेस्ट सर्जरी का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, ये ट्रेंड कभी जानलेवा भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के कोलोराडो में सामने आया है। यहां 18 साल की टीनएजर को ब्रेस्ट सर्जरी की चाह में जान से हाथ धोना पड़ा। 


एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के प्लास्टिक सर्जन पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। सर्जन की लापरवाही के कारण सर्जरी के 14 महीने बाद लड़की की मौत हो गई है। 52 वर्षीय सर्जन डॉक्टर जेफ्री किम पर एम्मालिन गुयेन की हत्या का आरोप लगा है और पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। 

जांचकर्ताओं ने कहा कि किम 1 अगस्त 2019 को 18 वर्षीय एम्मालिन गुयेन की ब्रेस्ट सर्जरी करने वाले थे। जब नर्स रेक्स मीकर ने एम्मालिन को सर्जरी के लिए बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया दिया तो उसके हृदय गति रुक गई। एम्मालिन का ब्रेन डेड होकर कोमा में चली गई। इस घटना के 14 महीने बाद उसकी मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि नर्स जिसने एम्मालिन को एनेस्थीसिया दिया था उसकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हो चुका है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें