शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
ब्रिटेन ने रूसी विमान को लिया कब्‍जे में, युद्ध में पड़ सकता है इसका असर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ब्रिटेन ने रूसी विमान को लिया कब्‍जे में, युद्ध में पड़ सकता है इसका असर

ब्रिटेन ने रूसी विमान को लिया कब्‍जे में, युद्ध में पड़ सकता है इसका असर

N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और युक्रेन के बीच युद्ध रुकने का नाम नही ले रहा है। इस बीच ब्रिटेन ने रूस के एक विमान को अपने कब्‍जे में ले लिया है, इसका असर रूस कर यूक्रेन के बीच चल रही जंग में देखने को मिल सकता है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता हैं। विमान को कब्‍जे में लेने की जानकारी ब्रिटेन के एक मंत्री ने दी। वहीं सूत्रों कि माने तो ब्रिटेन ने रूस के मानों के लिए अपना एयर स्‍पेस बंद कर दिया। ब्रिटेन ने बोला था कि अगर रूस का कोई भी विमान उसके एयरस्‍पेस में आएगा तो इसे अपराध मानते हुए कार्रवाई की जाएगी और उसे जब्‍त कर लिया जाएगा। 

 
जानकारी के अनुसार, अमीर रूसी नागरिकों ने दूसरे देशों में अपने चार्टर्ड प्‍लेन को रजिस्‍टर कराया था। इसी के जरिए वे ब्रिटेन जा रहे थे, वहीं इस एयरस्‍पेस को ब्रिटेन में प्रतिबंधित किया गया है। बीबीसी के मुताबिक, हैम्‍पशायर के फर्नबोरोफ एयरपोर्ट पर एक प्‍लेन की जांच हो रही थी। जांच में पता चला कि इसका रजिस्‍ट्रेशन लक्‍जमबर्ग का था, मतलब इसके मालिक रूसी नागरिक थे, इसके साथ ही विमान रूसी नागरिकों को लेकर यूके पहुंचा था। युद्ध को लेकर यूके ने रूस पर कई तरह कि पाबंदियां लगा रखी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें