N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर चीन में कोरोना अपना भयानक रूप दिखाने लगा है। यहां पर दिन पर दिन हालात खराब होते जा रहे है। चीन का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक राजधानी शंघाई में पीछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 20 हजार नए मामले सामने आए हैं। ये लगातार छठा दिन है जब शंघाई में कोरोना के 20 हजार नए मामले सामने आए। जिसके बाद शंघाई अब कोरोना का एपिसेंटर बनते नजर आ रहा है। यहां पर कोरोना माहामारी के वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि, शंघाई में 322 के साथ साथ देश में स्थानीय स्तर पर फैले कोरोना के संक्रमण के 1,284 नए मामले सामने आ चुके है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, बुधवार यानी 6 अप्रैल को देश में कोरोना के 21,784 नए मामले सामने आए, जिसमें से कोरोना के 19,660 मामले सिर्फ शंघाई से सामने आए है।
महामारी के बढ़ते हुए मामलों के कारण लगभग 2.6 करोड़ की आबादी वाले शहर शंघाई के लोगों को कई दिनों से लॉकडाउन के साथ साथ अन्य कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का पालन करना पड़ रहा है। वहीं शंघाई में कम से कम तीन बार व्यापक स्तर पर लोगों की जांच हो चुकी है। चीन महामारी की शुरुआत के बाद से एक बार फिर कोविड-19 की सबसे भयावह लहर का सामना कर रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

