शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास अभी भी जारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास अभी भी जारी

ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास अभी भी जारी

N
डेस्क रिपोर्टर

ताइपे, (आईएएनएस)। चीन ने रविवार को भी ताइवान के आसपास अपना सैन्य अभ्यास जारी रखा, जो कि युद्धाभ्यास का आखिरी दिन है। अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइपे यात्रा के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।


समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, ताइवान की सेना ने बताया कि शनिवार के अभ्यास में 20 चीनी सैन्य विमानों और 14 युद्धपोतों ने हिस्सा लिया। ताइवान प्रशासित द्वीप किनमेन पर चीनी ड्रोन देखा गया। किनमेन चीन के बंदरगाह शहर जि़यामेन से सिर्फ 10 किमी दूर है।


विशेषज्ञों के अनुसार, 1950 के दशक के बाद से, द्वीप के आसपास कोई चीनी विमान नहीं आया था। इसके अलावा शनिवार को ताइपे में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अभ्यास कर रही है। ऐसा लगता है कि चीन ताइवान के मुख्य द्वीप पर हमला करने वाला है।


ताइवान की सेना ने चीनी सैन्य विमानों को ट्रैक करने के लिए विमान, रेडियो चेतावनी और मिसाइल रक्षा प्रणाली भेजी थी। 1990 के दशक के मध्य में किए गए मिसाइल अभ्यास के बाद से यह अभ्यास चीन की सैन्य ताकत के सबसे बड़े प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।


चीन लंबे समय से ताइवान पर अपना दावा करता आया है। उसने धमकी दी है कि अगर वह स्वतंत्रता की घोषणा करने का प्रयास करता है तो वह द्वीप को बलपूर्वक कब्जा कर लेंगे। हालांकि, ताइवानियों ने लंबे समय से खुद को एक अलग राष्ट्र के रूप में देखा है।


--आईएएनएस

पीके/एसकेपी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें