शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, शंघाई के लोगों की होगी कोरोना स्क्रीनिंग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, शंघाई के  लोगों की होगी कोरोना स्क्रीनिंग

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, शंघाई के लोगों की होगी कोरोना स्क्रीनिंग

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। चीन एक बार फिर बुरी तरह से कोरोना की मार झेल रहा हैं। यहां कोरोना से हालात दिन पर दिन बत्तर होते जा रहे है। शंघाई को अभी शून्य-कोविड नीति का खामियाजा उठाना पड़ रहा है, यहां बुजुर्ग रोगियों का अस्पताल में मौतों का सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा है।  2.5 करोड़ की आबादी वाले शहर में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के प्रकोप के बीच चीन की इस नीति के खतरनाक नतीजे स्पष्ट तौर पर देखे जा सकते है। कोरोना के इन बढ़ते हुए मामलों से चीन इस समय नई लहर का सामना कर रहा है। 

मरीजों के रिश्तेदारों ने द एसोसिएटेड प्रेस को जनाकरी देते हुए बताया कि, शंघाई डोंगहाई एल्डरली केयर अस्पताल में कोरोना से कई लोगों की मौत हो गई है। उनका कहना है कि वे उनके अपने लोगों की सही तरह से  देखभाल नहीं की जा रही है। इसका कारण,  वायरस के संपर्क में आने के बाद मरीजों की देखभाल करने वालों को सख्त कोरोना के नियमों का पालन करना पढ़ रहा है।  

यहां के परिवार के सदस्यों ने अपनी मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही   अस्पताल से जानकारी नही मिलने पर इसके अंदर लगे निगरनी कैमरे की फुटेज देखने की मांग कर रहे हैं।  अस्पताल में स्थितियां दिन पर दिन खराब होते जा रही है। खबरों कि माने तो,  शंघाई के शहरों में लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें