शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
चीन में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट, 3 शहरों में लगा लॉकडाउन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट, 3 शहरों में लगा लॉकडाउन

चीन में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट, 3 शहरों में लगा लॉकडाउन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बीजिंग। चीन में कोरोना महामारी ने फिर पैर पसार लिए हैं। बताया गया है कि जिन पिंग सरकार ने सोमवार को दक्षिणी चीन के तकनीकी हब शेनजेन में सख्त लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। इसी के साथ शहर के करीब 17000000 लोग अब घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। 


स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन का ये कदम तब उठाया है, जब जिले में एक दिन में ही 66 लोग संक्रमित मिले। चीन में कोविड-19 के दौरान मामले शनिवार को 2 साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 2000 नए मामले आए हैं। जिनमें बीजिंग के 20 संक्रमित शामिल है। 

गौरतलब है कि चीन के जिलीन प्रांत की राजधानी चांगचुन में शुक्रवार को लॉकडाउन लगाया जा चुका है। तब इस शहर में 90 लाख लोगों को आपात अलर्ट के बाद घरों पर रहने के आदेश दे दिए थे। दूसरी तरफ सांडोग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया गया था, जबकि आबादी करीब 5 लाख है। यानी चीन के कुल 3 शहरों में फिलहाल 26500000 लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर है

शेनजेन में चीन की दो प्रमुख कंपनियों हुवावे और टेनसेंट का हेड ऑफिस है। यह शहर हांगकांग से सीमा साझा करता है। जहां पहले ही कोरोना की लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित मिल रहे हैं। हांगकांग में स्थिति लगातार खराब होती दिख रही है। जहां पर अधिकारियों ने कोविड-19 के 27647 नए मरीज की पुष्टि की है। हांगकांग में 87 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिन्हें मिलाकर अब तक यहां 3729 लोगों की जान जा चुकी है।

शंघाई और बीजिंग में भी प्रशासन की सख्ती
इसी बीच शंघाई में स्कूल पार्क बंद रहे, तो बीजिंग में आवासीय इलाकों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। बीजिंग में प्रशासन ने लोगों से कहा कि वह अपने घरों से बाहर नहीं निकले। यहां तक कि लोगों को हिदायत दी गई है कि जरूरी ना होने पर शहर भी ना छोड़ा जाए। सरकार ने लोगों को घर से निकलने के लिए सख्त हिदायत दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें