शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओमिक्रॉन को लेकर देश को दी चेतावनी, कहां- वैक्सिन नही लेने वालों की जा सकती है जान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओमिक्रॉन को  लेकर देश को दी चेतावनी, कहां- वैक्सिन नही लेने वालों की जा सकती है जान

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओमिक्रॉन को लेकर देश को दी चेतावनी, कहां- वैक्सिन नही लेने वालों की जा सकती है जान

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी के साथ पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना की रुकी हुई रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई। कोरोना मामले एक बार फिर स्पीड के साथ बढ़ने शुरू हो गए। इसके साथ ही इस बार इसके नए वेरिएंट का भी खतरा है। डेल्टा से ज्यादा तेजी के साथ फैलने वाला ये वेरिएंट कई सारे देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। 
 
 
 

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता जताई है। जो बाइडन ने अपने देश के लोगों से ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। गुरुवार यानी 16 दिसंबर को जो बाइडन ने बताया कि, कोरोना वायरस दिन पर दिन यूनाइटेड स्टेट्स में काफी तेजी के साथ फैलते जा रहा है। ऐसे में जीन लोगो ने  वैक्सीन नहीं लगवाई है उनकी मौत भी हो सकती है। बाइडन ने लोगों से अपील की है कि जीन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वो जितना जल्दी हो सकते अपना टीकाकारा करवा लें।

 
 
 
यूनाइटेड स्टेट्स के राष्ट्रपति ने शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों से कोरोना महामारी को लेकर कुछ जानकारी हासिल की है। जो बाइडन ने लोगों को बताया कि, सभी लोग जल्द से जल्द बूस्टर शॉट लगवा लें। इसके साथ ही कहा की, ‘इस साल की ठंड थोड़ी गंभीर हो सकती है। वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों की जान भी जा सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा, ‘अगर अपने वैक्सीन के दोनों डोज लिए है तो फिर आप बूस्टर डोज भी लेलें,  अगर आप कोरोना के नए वेरिएंट से चिंतित है तो। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगो को भी कहां जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का एक भी डोज नही लिया है, "जिन लोगों ने अब तक एक भी वैक्सीन का डोज नही लगवाया है वो पहले जा कर वैक्सीन का पहला डोज लें। हम एक साथ मिल कर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से लड़ेंगे।’
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें