N
डेस्क रिपोर्टर
काबुल, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अफगानिस्तान से एक बडी खबर सामने आई है। यहां पर आज यानी 7 सितंबर को भूकंप के झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 देखी गई। बतादें कि, ये झटके दोपहर में 1.39 मिनट पर महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र राजधानी काबुल से 179 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व की ओर था।
वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 68 किमी नीचे रही। अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

