शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
चीन में ‘मुइफा’ का डर, तेज बारिश और आंधी ने लोगों को किया परेशान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में ‘मुइफा’ का डर, तेज बारिश और आंधी ने लोगों को किया परेशान

चीन में ‘मुइफा’ का डर, तेज बारिश और आंधी ने लोगों को किया परेशान

N
डेस्क रिपोर्टर

बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। चीन के लोगों की लिए कभी मुसीबतें खत्म नहीं होती तरह तरह की बीमारी के बाद अब ‘मुइफा’ नाम के तूफान ने यहां आफ़त मचा रखी है। ‘मुइफा’ नाम का तूफान गुरुवार को चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले, बीती रात तूफान के कारण शंघाई शहर में तेज हवाएं के साथ भारी बारिश हुई।


 चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद से अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटा की रफ्तार से यहां पर हवाएं चलीं, पर सुबह तक यह तूफान कमजोर हो गया और ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गया। 


जिसके बाद गुरुवार को इसके जियांग्सू प्रांत के पूर्वी हिस्सों की और बढ़ते हुए देख कमजोर होने का पूर्वानुमान लगाया गया। 


बतादें कि, शंघाई में इस तूफान से किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर सामनेनहीं आई है। वहीं गुरुवार यानी आज से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही है। बतादें कि तूफान के कारण इन सेवाओं पर रोक लगाई गई थी। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें