शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। दुनिया भर में कोरोना के मामले कम होते जा रहे है। जिसके कारण कई जगह इससे लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना वायरस कि चपेट में आ गए है। खुद बराक ओबामा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। 
 
 
बराक ओबामा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा,  ‘मैं कोरोना से पॉजिटिव पाया गया हूं, कुछ दिनों से मेरे गले में खराश थी, पर मुझे लगा कि यह कुछ और है। मैनें और मिशेल ने कोरोना की दोनों डोज ले चुके हैं। साथ ही हमने बूस्टर डोज भी ले ली है। मिशेल कोरोना से संक्रमित नहीं है।' इसके साथ ही उन्होंने कहां, ' मैं आपको याद दिला देना चाहता हूं कि अगर आप ने वैक्सीन नही लगवाई है तो आप लगवा लीजिए, कोरोना के मामले भले ही कम हो रहे हैं। पर फिर भी आप लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा लीजिए।'

वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, और ट्वीट करते हुए कहा, “बराक ओबामा मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए शुभकामनाएं”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें