पेरिस, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। फ्रांस में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढते जा रहे है। प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कोरोना की रफ्तार को देखते हुए क्रिसमस की छुट्टियों पर लोगों से वैक्सिन की खुराक लेने का अनुरोध किया। फिलहाल एक बार फिर सरकार लॉकडाउन लगाने से कतरा रही है। प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया की, “कोरोना की पांचवीं लहर आ चुकी है और इस बार यह पूरी ताकत से आयी है।” इसके बाद ही उन्होंने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की तुलना “बिजली” से की। उन्होंने बताया की ओमिक्रॉन बहुत तेज़ी के साथ लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री बोले - जल जीवन मिशन के तहत जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा
प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा कि, फ्रांस में दिसंबर की शुरुआत से जिस तरह कोरोना के मामले सामनें आ रहे है। इसमें कोरोना वायरस के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के मामले भी आ सकते है। क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल पर होने वाले कार्यक्रम प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही लोगों से क्रिसमस पर बड़ी संख्या में एक जुट होने से बचने की अपील की है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से शीत लहर की चपेट में, फिलहाल कुछ दिन सर्दी से राहत नहीं
प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने बताया की, “आप जितने कम लोग एक साथ रहेंगे, संक्रमण फैलने का खतरा भी उतना ही कम होगा।" प्रधानमंत्री ने कहां कि, फ्रांस में कोरोना के नए वैरिएन ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने पर बाहर के अभी देशों की यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन लगाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। बतादें कि फ्रांस में बीते हफ्ते से हर दिन 50,704 नए मामले सामने आ रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

