शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
बिजली संकट के बीच चीन में गर्मी का कहर, सिर्फ 5 घंटे के लिए खुल रहे शॉपिंग मॉल्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बिजली संकट के बीच चीन में गर्मी का कहर, सिर्फ 5 घंटे के लिए खुल रहे शॉपिंग मॉल्स

बिजली संकट के बीच चीन में गर्मी का कहर, सिर्फ 5 घंटे के लिए खुल रहे शॉपिंग मॉल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चीन के लोग अभी गर्मी का कहर झेल रहे है। यहां पर  61 साल की सबसे भयंकर गर्मी पड़ रही है इसके साथ ही चीन सूखे की मार झेल रहा है। गर्मी की वजह से लोग बेहाल हैं। वहीं यहां पर  गर्मी के साथ साथ चीन बिजली संकट से भी गुजर रहा है। जिसकी वजह से कई बड़े शहरों में कई घंटे तक अंधेरा छाया रहता है। 

बतादें कि, चीन में बिजली संकट के बीच इसे बचाने के लिए शॉपिंग मॉल्स को सिर्फ 5 घंटे के लिए खोला जा रहा है। चीन में गर्मी का हाल ये हो गया है कि,  यहां के सिचुआन प्रांत के चोंगक्विंग शहर में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। तो देश के सेंट्रल और साउथ-वेस्ट इलाकों के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर ही चल रहा है। 

बिजली की कमी के कारण चीन के चोंगक्विंग शहर में मॉल सिर्फ 5 घंटे के लिए ही खोले जा रहे हैं। बतादें कि सभी शॉपिंग मॉल अब शाम 4:00 बजे से लेकर  रात 9:00 बजे तक ही खुल रहे है। इसके साथ ही चीन में गर्मी बढ़ने से AC की मांग भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से पावर ग्रिड पर भी लोड बढ़ रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें