शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
हिजाब विरोध: नही थम रहें विरोधी प्रदर्शन, 80 लोगों की हुई मौत, 28 पत्रकार हुए गिरफ्तार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हिजाब विरोध: नही थम रहें विरोधी प्रदर्शन, 80 लोगों की हुई मौत, 28 पत्रकार हुए गिरफ्तार

हिजाब विरोध: नही थम रहें विरोधी प्रदर्शन, 80 लोगों की हुई मौत, 28 पत्रकार हुए गिरफ्तार

N
डेस्क रिपोर्टर
तेहरान, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ईरान में 14 दिनों से हिजाब को लेकर विरोध चल रहा हैं। यह विरोध प्रदर्शन दिन पर दिन बढते जा रहा है। देश के कुर्द इलाकों से शुरू हुए प्रदर्शनों में अब तक 80 से ज्यादा लोगों अपनी जान गंवा चुके है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने एक मानव अधिकार संगठन की रिपोर्ट के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस हिरासत में जब से छात्रा महसा अमीनी की मौत हुई है उसके बाद से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 


बतादें कि, ईरानी कुर्दिश शहर साकेज़ की 22 साल की महसा अमीनी को इस महीने तेहरान में मोरलिटी पुलिस ने हिजाब न पहनने के लिए गिरफ्तार कर लिया था, जहां महसा की मौत हो गई। 


वहीं ईरान की सरकार ने प्रदर्शनों को ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट करने को लेकर पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया है। ईरान में पत्रकारों की रक्षा करने वाली एक समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि,  देश में सुरक्षा बलों ने 29 सितंबर तक करीब 28 पत्रकारों को गिरफ्तार किया हैं।  समिति का आरोप है कि,  सरकार ये नहीं चाहती है कि लोगों के सामने प्रदर्शनों की सही रिपोर्ट आए। इसके साथ ही लोगों पर लगातार पुलिस के बढ़ते हुए अत्याचारों को देखते हुए जर्मनी की विदेश मंत्री ने गुरुवार यानी 29 सितंबर को बताया कि,  "वह चाहती हैं कि अमीनी की जान जाने के बाद यूरोपीय संघ ईरान पर प्रतिबंध लगाए।"

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें