शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
बीजिंग में कोरोना के डर से खोला 2003 में बंद हुआ अस्पताल, सभी रेस्तरां किए बंद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बीजिंग में कोरोना के डर से खोला 2003 में बंद हुआ अस्पताल, सभी रेस्तरां किए बंद

बीजिंग में कोरोना के डर से खोला 2003 में बंद हुआ अस्पताल, सभी रेस्तरां किए बंद

N
डेस्क रिपोर्टर

बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। चीन से शुरू हुई महामारी खत्म होने का नाम नही ले रही है। कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे है। यहां की आर्थिक राजधानी शंघाई देश की अब कोरोना राजधानी बनती जा रही है। बीजिंग में रविवार यानी 1 मई को 2003 में सार्स महामारी के वक्त आखिरी बार यूज किए गए एक अस्थायी अस्पताल को एक बार फिर से खोल दिया गया है। शहर में चल रहे कोरोना के प्रकोप के बीच 4,000 बेड वाले अस्पताल को फिर से तैयार किया गया है। इसके साथ ही बीजिंग में सोशल डिस्टेंसिंग और रेस्तरां में खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।


रविवार को बीजिंग में शहर के सबसे अधिक आबादी वाले और कोरोना प्रभावित जिले चाओयांग में लोगों के लिए बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां पर एक हफ्ते में कम से कम चार बार लोगों की टेस्टिंग की जाती है।


वहीं कोरोना के मामलों को देखते हुए बीजिंग में यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क में जाने पर भी रोक लगा दी गई है। लोगों से बोला गया है कि, सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए उन्हें कोरोना की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें